top of page

Khatima

Public·7 members

खटीमा :- *वीर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जूलूस निकालकर गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों की शहादत को किया गया नमन*

अधिक जानकारी के लिए फोटो पर क्लिक करें



भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला महामंत्री सतीश गोयल के नेतृत्व में वीर बाल दिवस के उपलक्ष में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में एकत्रित होकर गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों की शहादत को नमन किया एवं उनको याद कर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस से गुरुद्वारा सिंह सभा तक रैली निकाली। तत्पश्चात गुरुद्वारा सिंह सभा में गुरु गोविंद सिंह के चारों साहिब जादों के त्याग और बलिदान को याद करते उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। साथ ही धर्म एवम देश के लिए उनके बलिदान को नमन करते हुए गुरुद्वारे में अरदास कराई गई। इस दौरान सतीश गोयल एवं वीर बाल दिवस कार्यक्रम के संयोजक नगर महामंत्री मनोज वाधवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर वर्ष 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाने की घोषणा की है जिससे गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों की शहादत देश धर्म के लिए उनके द्वारा दिए गए बलिदान को नमन करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि शहीद साहब जादों द्वारा किए गए त्याग, समर्पण एवं बलिदान के हम सब ऋणी हैं। वीर बाल शहीदों का ऋण हम जीवन पर्यंत नहीं उतार सकते। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चंद्र जोशी, नगर अध्यक्ष जीवन धामी, नगर महामंत्री मनोज वाधवा, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष मोहनी पोखरिया, जिला अध्यक्ष विमला मुंडेला, नगर उपाध्यक्ष अनुपम शर्मा, महिला नेत्री अंजू देवी, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, मंडी डायरेक्टर संतोष अग्रवाल, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष नवीन भट्ट, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह, भुवन भट्ट, सुरेश जीना, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष सचिन रस्तोगी, विशाल रस्तोगी, रेनू भण्डारी, धाना भण्डारी, पवन राणा, ओम प्रकाश ठाकुर, संतोष गौरव, नीरज रस्तोगी, नवल वाल्मीकि, अनीता ज्याला, स्वाती मिश्रा, गोविंद मेहता, सरफराज हुसैन, राशीद मिर्जा, इंदिरा चंद, कल्पना राणा तथा ललित जोशी आदि उपस्थित रहे।

3 Views
bottom of page