खटीमा :- आजादी की लड़ाई में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूत अमर शहीद सरदार उधम सिंह की जयंती पर उनको किया गया नमन
अधिक जानकारी के लिए फोटो पर क्लिक करें
खटीमा ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी के नेतृत्व में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने आजादी की लड़ाई में अपने प्राणों की आहुति देने वाले, सर्व धर्म समभाव के प्रतीक, अमर स्वतंत्रता सेनानी शहीद सरदार उधम सिंह की 125 वीं जयंती के शुभ अवसर पर उनके चित्र पर मलयार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया तथा उन्हें नमन किया गया। साथ ही देश के प्रति उनके योगदान, बलिदान, त्याग और संघर्षों को याद किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी ने बताया कि भारत को अंग्रेजी हुकूमत से आजाद कराने में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर सपूत को देश हमेशा याद रखेगा तथा देश की एकता और अखंडता को कायम रखने के लिए शहीद ऊधम सिंह युवाओं के लिए हर समय प्रेरणा के स्रोत बने रहेंगे। उनके योगदान, बलिदान और त्याग को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर ज्येष्ठ प्रमुख प्रवीन विष्ट (पिंटू), कनिष्ठ प्रमुख सत्यप्रकाश सिंह, पवन गिहार, कैलाश चंद, समिंद्र सिंह, दीदार सिंह, हरपाल सिंह, विकास विश्वास, छोटेलाल यादव, लक्की राणा तथा जवाहर आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
_edited.jpg)

